उत्तराखंड: पंतनगर में प्रस्तावित न्यू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, अब अदालत में तय होगा इसका भविष्य

उत्तराखंड के पंतनगर में प्रस्तावित न्यू ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है।

हाईकोर्ट ने इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार के साथ नागर विमानन मंत्रालय, भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण तथा सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर दो हफ्ते में जवाब पेश करने को कहा है। इस मामले को उधम सिंह नगर के सामाजिक कार्यकर्ता केशव कुमार पासी की ओर से जनहित याचिका के जरिए चुनौती दी गई है।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया है कि केंद्र सरकार की ओर से कुमाऊं के उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर में न्यू ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट प्रस्तावित है। इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए देश के ऐतिहासिक पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की 1072 एकड़ भूमि को अधिग्रहीत कर नागर विमानन मंत्रालय को दे दी गई है।

याचिकाकर्ता की ओर से ये भी कहा गया है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिहाज से यह भूमि उचित नहीं है। इस भूमि पर कई नदियां और नहरे मौजूद हैं। भूमि दलदली है। भारत सरकार की ओर से भी अपनी रिपोर्ट में इसे एयरपोर्ट के योग्य नहीं पाया गया है। याचिकाकर्ता की ओर से आगे कहा गया है कि इस एयरपोर्ट के बनने से राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। बरेली में भारतीय वायुसेना का महत्वपूर्ण स्टेशन मौजूद है और यह कुछ ही दूरी पर स्थित है। इसके अलावा यहां से 200 और 132 केवीए की दो हाईपावर विद्युत लाइनें गुजरती हैं। पंतनगर विश्वविद्यालय देश को बीजों की कुल आपूर्ति का 25 प्रतिशत हिस्सा आपूर्ति करता है।

यही नहीं राज्य बनने के बाद पंतनगर विश्वविद्यालय की भूमि लगातार सिकुड़ती जा रही है। अभी तक 4300 एकड़ जमीन गैर कृषि कार्यों के लिये अधिग्रहीत की जा चुकी है। याचिकाकर्ता की ओर कहा गया है कि विश्वविद्यालय विश्व का दूसरा बड़ा कृषि विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय को देश में हरित क्रांति का जनक माना जाता है और सरकार के इस कदम से पंतनगर विश्वविद्यालय की अवधारणा को नुकसान पहुंचेगा। विश्वविद्यालय चारों दिशाओं से घिर गया है। विवि के एक ओर सिडकुल तो उत्तरी हिस्से में पहले से ही घरेलू एयरपोर्ट मौजूद है। नए एयरपोर्ट के बनने से विश्वविद्यालय की अध्ययन व अध्यापन जैसी गतिविधियों पर असर पड़ सकता है। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत से सरकार के इस कदम को खारिज करने की मांग की गयी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.