फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में आईआईटी रुड़की के एक छात्र के जहर खाने से हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मी जब छात्र के कमरे में पहुंचे तो उसे बेहोशी की हालत में पाया।
छात्र को बेहोश देखने के बाद सुरक्षाकर्मी प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने छात्र को हायर सेंटर के लिए भेज दिया। साथ ही सुरक्षाकर्मियों ने इस घटना की जानकारी सिविल लाइंस कोतवाली को भी दी। पुलिस के मुताबिक, छात्र का नाम यशवंत बी है जो कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है। वो रुड़की आईआईटी में एमटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे दूसरे छात्रों ने कमरे की खिड़की से देखा तो वो बेहोश पड़ा हुआ था। इसके बाद छात्रों ने इस बात की जानकारी आईआईटी के सुरक्षाकर्मियों को दी। साथ ही पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों की मदद से छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि छात्र के कमरे की तलाशी लेने पर एक सुसाइड नो मिला है। सुसाइड नोट में लिखा है कि वो अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। पुलिस ने ये भी बताया कि छात्र के कमरे से कुछ दवाइयां भी मिली हैं। घटना के बारे में छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.