उत्तराखंड: नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, पकड़े गए तस्कर

उत्तराखंड की अल्मोड़ा पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ दो जगहों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब साढ़े चार लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है।

कोतवाली पुलिस ने 22 पेटी हरियाणा निर्मित शराब कार से और सल्ट पुलिस ने 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब अन्य वाहन से बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान शैल बैंड तिराहे पर टैक्सी वाहन संख्या डीएल-वाईबी-9417 वैगनआर कार को चेक किया। इस दौरान पुलिस कार में बैठे दोनों युवकों से पूछताछ की। वाहन को चेक करने के बाद उनके कब्जे से 22 पेटी शराब पकड़ी गई। पकड़ी गई शराब की कीमत 1 लाख, 35 हजार रुपये आंकी गई है। दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया।

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और शराब को कब्जे में लेकर थाने पहुंची। इस सबंध में एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि एसओजी/कोतवाली पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर शैल बैंड के पास कार चेकिंग की गई। कार में आरोपी शराब छिपाकर ले जा रही थे जो पकड़े गए।

वहीं, सल्ट क्षेत्र में एसओजी की सूचना पर उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार की अगुवाई में चित्तौड़खाल के पास वाहन संख्या डीएल-1 वीसी टेम्पो ट्रेवलर को चेक किया गया। वाहन से 600 बोतल क्रेजी रोमियो रम, कुल 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। पकड़ी गई शराब की कीमत 3 लाख 15 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर वाहन की चेकिंग करने पर उसमे बैठे दो युवक पुलिस टीम को देख अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए। इस दौरान वाहन में रखे अवैध शराब और वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.