उत्तराखंड की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगरी अल्मोड़ा में होली उत्सव शुरू हो गया है। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अल्मोड़ा महिला कल्याण संस्था की ओर से अनोखे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के तहत कुमाऊं से आई 18 टीमो द्वारा होली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महिलाओं ने सिद्धनौला से नन्ददेवी मन्दिर तक होली की झांकियां निकलीं।
झांकियों में महिला होलियारों ने अपनी पारम्परिक वेशभुसा के साथ होली के गीत गाए और नाटक का मंचन किया। इस नाटक के जरिए समाज की कुरीतियों से बचने का संदेश दिया गया।
अल्मोड़ा महिला कल्याण द्वारा आयोजित इस होली से जहां हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं जो महिलाएं अपनी दिनचर्या तक ही सीमित थीं, उन्हें समाज से जुड़ने और संस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए समाज के लिए बेहतर संदेश देने का भी मौका मिला।
(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.