उत्तराखंड: अनलॉक-1 में भी पर्यटन व्यवसाय के नहीं सुधरे हालात, इस नियम के चलते पहाड़ का रुख नहीं कर रहे सैलानी!

उत्तराखंड में कोरोना लॉकडाउन से पर्यटन व्यवसाय पर सबसे ज्यादा बुरा असर पड़ा है। लॉकडाउन में  होटल करोबसरियों पर बड़ी मार पड़ी।

लॉकडाउन का सीधा असर सैकड़ों होटल कर्मचारियों पर भी पड़ा है। केंद्र सरकार ने अनलॉक-1 में होटल खोलने को लेकर गाइडलाइन तो जारी की है, लेकिन जो शर्तें सरकार ने रखी हैं उससे पर्यटन व्यवसाय की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक, किसी भी पर्यटक को 7 दिन के निवास की बाध्यता दी गई है। मतलब ये कि अगर कोई सैलानी उत्तराखंड के किसी होटल में पहुंचा तो उसे होटल के अंदर ही 7 दिन बिताने होंगे। उन सात दिनों में वह किसी भी जगह नहीं जा सकता। उसके जाने पर प्रतिबंध है। सैलानी 7 दिन बाद ही होटल के कमरे से बाहर घूमने जा सकता है। यही वजह है कि बाहर के पर्यटक चाहकर भी उत्तराखंड का रुख नहीं कर रहे।

कुमाऊं का अधिकांश व्यवसाय पर्यटन पर निर्भर करता है। यहां पर हजारों होटल रिसॉर्ट और रेस्ट्रोरेंट हैं, जो भारत के साथ विदेशी पर्यटकों पर निर्भर हैं। ऐसे में अनलॉक- 1 में जो गाइडलाइन जारी की गई है वो यहां के होटलों के लिए व्यवाहरिक नहीं बैठ रही है।

नई गाइडलाइन को लेकर राजेश बिष्ट पूर्व अध्यक्ष होटल एसोसिएशन ने केंद्र सरकार को जिला अधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा, जिसमे उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की वजह से होटल एवं पर्यटन व्यवसाय को बड़ा आघात पहुंचा है, जिसकी वजह से हजारों कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर भी बड़ा असर पड़ा है। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि उक्त नियमों को थोड़ा सरल बनाया जाए।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 day ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 day ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

2 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.