उत्तराखंड: गहरी खाई में कार गिरने से SSB जवान समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत, चार दिन बाद मिली लाश

उत्तराखंड के पिथौरागढ़-तवाघाट हाईवे पर सतगढ़ के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से एसएसबी जवान समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

एसएसबी जावन और उसके साथ दूसरा शख्स 5 फरवरी से लापता थे। कार के खाई में गिर जाने से दोनों का पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन की वजह से लापता होने के चौथे दिन दोनों के शवों को खाई से बरामद किया गया।

बलुवाकोट का रहने वाला एसएसबी जवान संतोष कुमार और महेंद्र कुमार 5 फरवरी को कार से पिथौरागढ़ आए थे। पिथौरागढ़ से लौटने के बाद शाम साढ़े पांच बजे तक वे परिजनों के संपर्क में थे। शाम 7 बजे जब परिजनों ने दोबारा इनका फोन मलिया तो दोनों से संपर्क नहीं हो सका। 6 जनवरी को एसएसबी जवान संतोष कुमार के भाई राजेश कुमार ने बलुवाकोट थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। पिथौरागढ़ से कनालीछीना की ओर सड़क किनारे सर्च अभियान चलाया गया।

पुलिस को टीम जैसे ही सतगढ़ के पास एक जगह पर सड़क किनारे टायर के निशान मिले तो उसने खाई में उतरकर देखा। इस दौरान संतोष का शव खाई में दिखाई दिया। इसके बाद और नीचे उतरने पर कार खाई में पड़ी मिली। महेंद्र कुमार का शव कार के अंदर था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों क सौंप दिया। दो लोगों की मौत से इलाके में मताम पसर गया है। एसएसबी जवान संतोष कुमार के दो बच्चे हैं, जबकि महेंद्र कुमार के तीन बच्चे हैं। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.