उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने आमजनों को मुश्किल में डाल दिया है। नदियां उफान पर हैं। लगातार पहाड़ दरक रहे हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं।
उत्तराखंड में नदियों के साथ बरसाती नाले भी उफान पर हैं। पिथौरागढ़ में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। आईटीबीपी के एक जवान की बरसाती नाले में बहने से मौत हो गई। वहीं, जवान का भाई घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खबरों के मुताबिक, ये घटना दोपहर करीब 12 बजे बंगापानी तहसील में घटी। आटीबीपी का जवान कैलाश चंद्र जोशी अपने भाई अनिल चंद्र जोशी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरम से पिथौरागढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों जोलगाड गधेरे में पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। इस दौरान दोनों मोटरसाइकिल के साथ कुछ दूर तक बहते चले गए। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल गड्ढे में फंस गई। ऐसे में दोनों बाहर नहीं निकल सके। किसी तरह से जवान के भाई को तो बचा लिया गया, लेकिन जवान को नहीं बचाया जा सका।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.