उत्तराखंड: ITI छात्रों को बड़ा झटका, 10 गुना बढ़ी फीस, नए सत्र में एडमिशन के लिए देने होंगे इतने रुपये

उत्तराखंड में कोरोना महामारी के बीच आईटीआई करने वाले छात्रों को बड़ा झटका लगा है।

आईटीआई में नए सत्र में फीस को दस गुना बढ़ा दिया गया है। अब जनरल कटेगरी के छात्रों को सभी ट्रेड में दाखिला लेने के लिए 3900 रुपये सालाना फीस देनी पड़ेगी। जबकि पहले सिर्फ 40 रुपये प्रतिमाह फीस ली जाती थी। साथ ही 50 रुपये कॉशनमनी जमा होती थी। व्यावसायिक परीक्षा परिषद के उपनिदेशक जेएम नेगी की तरफ से सभी प्रिसिंपल को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि शासनादेश के आधार पर अभ्यर्थियों से फीस जमा कराई जाए।

इस बीच कोरोना महामारी को देखते हुए निदेशालय की तरफ से छात्रों को एडमिशन के वक्त 2200 रुपये जमा करने की सुविधा प्रदान की है। जबकि रिजर्व कटेगरी के छात्रों को 1200 रुपये फीस जमा करनी होगी। विभाग की तरफ से भी निर्देशि दिया गया है कि बाकी फीस हालात ठीक होने पर जमा कराई जा सकती है।

ITI में प्रदेश की सीटों के अलावा थर्ड शिफ्ट यानि सेल्फ फाइनेंस के जरिये एडमिशन लेने वाले अभ्यर्थियों को 10 हजार रुपये फीस जमा करनी होगी। हल्द्वानी ITI (ब्वॉयज) में इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड में सेल्फ फाइनेंस की 20-20 सीटें आवंटित की गई हैं। इसकी मेरिट सूची अलग से जारी हुई है।  

सालाना कितनी फीस देनी होगी (रुपये में)
प्रवेश शुल्क                       200 
प्रशिक्षण शुल्क                   1000 
परिचय शुल्क                    50  
प्रशिक्षार्थी वेलफेयर शुल्क            150 
भवन संबंधी मरम्मत कार्य शुल्क      400 
जल तथा विद्युत शुल्क              300 
प्रशिक्षण और नियोजन शुल्क         400 
पुस्तकालय शुल्क                   100 
कंप्यूटर शुल्क                      1000  
संस्थान स्तर पर शुल्क (काशनमनी)   300 
कुल                            3900 

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.