उत्तराखंड: देहरादून-हरिद्वार हाइवे पर इस इलाके में सावधान, कांवड़िये को गुलदार ने बनाया शिकार!

कांवड़ यात्रा के बीच देहरादून-हरिद्वार हाइवे से सटे राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के रायवाला इलाके में एक कांवड़िये का शव मिला है।

खबरों के मुताबिक, कांवड़िये को एक गुलदार ने शिकार बनाया है। कांवड़िये का शव मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक कांवड़िये की पहजान हरियाणा के रहने वाले व्यक्ति के रूप में हुई है। हालांकि टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इस बात कि पुष्टि नहीं कि है कि कांवड़िये की मौत गुलदार के हमले की वजह से हुई है। इस तरह की आशंका जताई जा रही है कि हाईवे से गुजर रहा कांवड़िया शौचालय या किसी और वजह से जंगल के अंदर गया होगा, जहां गुलदार उसके ऊपर हमला कर दिया होगा।

जिस इलाके में कांवड़िये का शव मिला है। वह इलाका जंगली जानवरों के लिहाज से डेंजर जोन में आता है। पिछले पांच सालों में इस इलाके में 21 लोगं को गुलदार अपना शिकार बना चुके हैं। हरिद्वार-देहरादून हाईवे से लगे इन गांवों का रास्ता पार्क के बीच से होकर निकलता है। इस इलाके में प्रतीत नगररा, यवाला, हरिपुरकलां और मोतीचूर जैसे बड़े कस्बे आते हैं। भारतीय वन्यजीव संस्थान की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस इलाके में 40 गुलदार फिलहाल रहते हैं।

Subscribe our Youtube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCPAwc0zKN7wOtj11J8seYkg

Like our Facebook Page- https://www.facebook.com/News-Nukkad-230719460984075/

Follow us on Twitter- https://twitter.com/News_Nukkad

gurubhai121

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

4 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

4 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

5 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

6 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

6 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.