उत्तराखंड: कुंभ मेला क्षेत्र का होगा विस्तार, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिए निर्देश

उत्तराखंड के हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ 2021 में मेला क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विस्तार योजना का खाका जल्द तैयार किया जाए।

सीएम ने बुधवार को कुंभ मेला की तैयारियों की समीक्षा को लेकर एक बैठक की। जिसमें मेला अधिकारी प्रयागराज कुंभ मेला 2019 विजय किरन आनंद ने प्रयागराज कुंभ मेला 2019 के लिए की गई तैयारियों पर प्रजेंटेशन दिया। प्रजेंटेशन देखने के बाद ही सीएम रावत ने हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र का विस्तार करने को कहा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कुंभ मेला में करीब 15 करोड़ श्रद्धालुओं की पहुंचने की उम्मीद है। इतनी बड़ी तादाद में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को विकसतित करने के लिए कुंभ क्षेत्र का विस्तार किया जाना जरूरती है। सीएम रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवस्थापना संबंधी कार्यों जैसे सड़क, विद्युत, पेयजल आपूर्ति, कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता व कूड़ा निस्तारण, आवासीय और पार्किंग व्यवस्था पर तेजी से काम करें।

सूबे के अधिकारी मेला की तैयारियों के लिए प्रयागराज मेला के अधिकारियों से टिप्स लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में आयोजित कुंभ बहुत सफल रहा था। इसलिए यहां अधिकारियों को चाहिए कि प्रयागराज कुंभ 2019 का अध्ययन और मेला अधिकारी विजय किरन आनंद के अनुभवों की सहायता से हरिद्वार महाकुंभ को सफल बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.