उत्तराखंड: बागेश्वर में भूस्खलन से तबाही, 5 घर क्षतिग्रस्त, 24 से ज्यादा सड़कें बंद

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश प्रदेश के लोगों पर आफत बनकर बरस रही है। पहाड़ी जिलों में सबसे ज्यादा बुरा हाल है।

बागेश्वर जिला भी लगातार हो रही बारिश से बेहाल है। आसमान से बरस रही बारिश यहां के लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। यहां ग्रामीण इलाकों में पांच मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 19 सड़कें भूस्खलन की वजह से बंद हो गई हैं। गमीमत ये है कि इन घटनाओं में कोई जनहानि की खबर नहीं है।

आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष की रिपेार्ट के मुताबिक, गुरुवार रात को हुई भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से बागेश्वर जिले के कांडा, गरूड़, कपकोट तहसीलों में कुल 5 आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, एक गौशाला को नुकसान पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि फिलहाल किसी जनहानि की खबर नहीं है।

भारी बारिश की वजह से जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़क मार्गों को भी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में आवागमन प्रभावित हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में 24 से ज्यादा सड़कें भूस्खलन की चपेट में आने से बंद हो गई हैं, जबकि दो जिला मार्ग बाधित हो गए हैं। इन मार्गों को खोलने का काम किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.