पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन गुलदार के हमले की खबरें आती रहती हैं।
चंडाक में गुलदार ने एक शख्स पर हमला कर दिया, लेकिन महिला की बहादुरी से शख्स की जान बच गई। दरअसल रविवार को एक दंपति खेत से घास काटकर घर वापस लौट रहा था। तभी गुलदार ने अचानक शख्स पर हमला कर दिया, लेकिन तभी पत्नी ने तेजी दिखाते हुए गुलदार पर दराती से हमला कर दिया। जिसके बाद गुलदार जंगल की की तरफ भाग गया। गुलदार के हमले में शख्स को काफी चोट आ गई। जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना धारापानी गांव की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ललित मोहन जोशी, पत्नी ज्योति के साथ घास काटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने ललित पर हमला कर दिया। आपको बता दें कि चंडाक क्षेत्र में ही गुलदार दो लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। इलाके में गुलदार के लगातार बढ़ रहे हमले से लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को मारने की मांग की है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.