उत्तराखंड के इस इलाके में मां की गोद से छीनकर तेंदुए ने 3 साल के मासूम को बनाया निवाला, मचा कोहराम

उत्तरखंड में एक बार फिर आदमखोर तेंदुए का तांडव देखने को मिला है। पिथौरागढ़ के बेरीनाग वन क्षेत्र के रावत के मनेत गांव में तेंदुए ने तीन साल के मासूम को अपना शिकार बना डाला।

खबरों के मुताबिक, मां अपने बच्चे को गोद में लेकर दूध पिला रही थी। इसी दौरान तेंदुए मौके पर पहुंचा और झपट्टा मारकर मां की गोद से तीन साल के मासूम को छीनकर भागने लगा। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और तेंदुए का पीछा करने लगे। बताया जा रहा है कि घर से करीब 250 मीटर दूर तक तेंदुआ बच्चे को घसीटता हुआ ले गया और फिर छोड़कर भाग गया।

आनन-फानन में बच्चे को ग्रामीण अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बताया जा रहा है कि गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गांव में एक पिंजरा लगाया गया है और गश्त तेज कर दी गई है।

जिले में इस महीने तेंदुए ने दूसरी बार किसी को शिकार बनाया है। पिथौरागढ़ वन प्रभाग के पपदेव गांव में 3 सितंबर को 22 साल की एक महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था। तेंदुए के बढ़ते तांडव से जिले के लोग दहशत में हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे पर बिछी लाशें, तीर्थयात्रियों के वाहन पर बोल्डर गिरने से 6 की मौत

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: देवभूमि में ‘गंदे धंधे’ का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें: अगर 30 सितंबर तक आपने नहीं किया ये काम तो रद्द हो जाएगा आपका पैन कार्ड, ऐसे बचाएं

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: पहाड़ों में आयुष उद्योग के बढ़ावे के लिए बड़ा ऐलाना, दी जा रही डेढ़ करोड़ की सब्सिडी, ये है प्लान

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में चीन से सटे गांवों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए मोदी सरकार का बड़ा कदम

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के युवाओं के बहुत अच्छे दिन आने वाले हैं!

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

7 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 week ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.