उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाइवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों के वाहन पर बोल्डर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई है।
हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें देवप्रयाग सीएचसी में प्राथमिक इलाके बाद श्रषिकेश रेफर कर दिया गया। खबरों के मुताबिक, तीर्थयात्री पंजबा के मोहाली से वहन में सवार होकर हेमकुंड यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान तीन धारा के पास यह हादसा हो गया। वाहन में ड्राइवर समेत 10 लोग सवार थे।
वाहन पर बोल्डर गिरते ही मौके पर कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। शवों को पोस्टमार्ट के लिए भेजे जाने के साथ घायलों को प्रशासन की टीम ने अस्पताल में भर्ती कराया। बोल्डर की चपेट में एक अन्य छोटा मालवाहक वाहन भी आया है, जिसमें सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी भी एसडीएम अनुराधा पाल और तहसीलदार बीएस कठैत के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल लभी जाना।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.