उत्तराखंड के इस इलाके में कई लोगों को निवाला बना चुका ‘आदमखोर’ मारा गया, लोगों ने ली राहत की सांस

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पपदेव इलाके के ग्रामीणों को आदमखोर तेंदुए से राहत मिल गई है। वन विभाग की टीम ने आदमखोर मादा तेंदुए को मौत के घाट उतार दिया है।

शुक्रवार दोपहर को ग्रामीणों ने तेदुए को पपदेव के जंगल में देखा। इसके बाद लोगों ने वन विभाग को इस बात की सूचना दी। जैसे वन विभाग की टीम को ये खबर मिली की तेंदुआ इलाके में है। शिकारी जॉय अपनी टीम के साथ पपदेव गांव में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पहुंच गए। वन विभाग की टीम मुस्तैद थी। रात में करीब 12.30 बजे गांव में तेंदुआ दिखाई दिया। शिकारी जॉय गांव की एक छत पर घात लगाए बैठे थे। उन्हें जैसे तंदुआ दिखा उन्होंने निशाना लगाया और तेंदुए पर गोली चला दी। जैसे ही पहली गोली तेंदुए को लगी वो लड़खड़ा कर वहीं गिर गया। शिकारी जॉय ने दूसरी गोली चलाई और उसकी वहीं पर मौत हो गई।

तेंदुए के मारे जाने की खबर रात में ही गांव वालों को मिल गई है। आदमखोर तेंदुए के मारे जाने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। रात को ही मृत तेंदुए को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई और उसका पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, तेंदुआ करीब करीब 8 दिनों से भूखा था। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए के आगे वाले पंजे के नाखून घिस गए थे। पांव का तला भी घिसा हुआ था। यही वजह है कि वो जंगल में शिकार करने में असमर्थ हो गया था और गांव की ओर रुख कर रहा था।

इलाके में इस तेंदुए ने कई महीनों से तांडव मचा रखा था। अब तक कई लोगों को ये अपना निवाला बना चुका था। तेंदुए के आतंक से परेशान लोग दहशत के साथ गुस्से में भी थे। लगातार तेंदुए को आदमखोर घोषित कर उसे मारने की मांग उठ रही थी। पिथौरागढ़, अस्कोट, बेड़ीनाग, धारचूला,  डीडीहाट रेंज से 40 वन कार्मिकों की टीम आदमखोर की निगरानी के लिए तैनात की गई थी। पिछले आठ दिनों से तेंदुआ इलाके में नजर नहीं आया था। इससे पहले 3 सितंबर को मोस्टामानू मेले से लौटते समय शाम करीब 7 बजे तेंदुए ने पपदेव की किरन को मौत के घाट उतार दिया था। आदमखोर के मारे जाने के बाद इलाके के लोग ने राहत की सांस ली है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 week ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 week ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.