उत्तराखंड में शांतिपूर्ण ढंग से खत्म हुआ पहले चरण का पंचायत चुनाव, जानिए कितना रहा वोटिंग प्रतिशत

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हो गया।

पहले चरण का मतदान खत्म होने के साथ ही साढ़े दस हजार  से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटियों में कैद हो गई। शाम 4 बजे तक का ही मतदान प्रतिशत सामने आ पाया है। शाम 4 बजे तक 58.96 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि अभी फाइनल आकंड़ा आना बाकी है। बाकि का आंकड़ा जुड़ते ही मतदान प्रतिशत 60 प्रतिशत से ऊपर पहुंचने की उम्मीद है।

पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत प्रदेश के तीस ब्लॉक में 2464 ग्राम पंचायतों में पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ। इसके लिए 10 हजार 621 प्रत्याशी अपनी किस्तम आजमा रहे हैं।

प्रदेश में पहले चरण में उम्मीद से कम मतदान हुआ है। शुरूआती 2 घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही। सुबह 10 बजे तक पूरे राज्य में सिर्फ 13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान का आंकड़ा 12 बजे तक 30 प्रतिशत तक पहुंचा। शाम 4 बजे तक 58 प्रतिशत क्रॉस कर पाया।

पहाड़ी जिलों पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर में मैदानी क्षेत्र देहरादून और ऊधमसिंह नगर के मुकाबले मतदान प्रतिशत कम रहा। दोपहर 2 बजे तक इन जिलों में 41 से 45 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं देहरादून और ऊधमसिंह नगर जैसे जिले में 50 से 53 प्रतिशत के बीच मतदान चल रहा था।

पंचायत चुना के दूसरे चरण में अब 31 विकासखंडों के लिए 11 अक्टूबर को और तीसरे चरण में 28 विकासखंडों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। आखिरी चरण का मतदान आयोग के लिए सबसे अहम माना जा रहा है, क्योंकि तीसरे चरण में राज्य के सबसे दूर दराज के विकासखंडों में वोटिंग होनी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

17 hours ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

18 hours ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 day ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.