उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मनरेगा कर्मियों पर दोहरी मार पड़ी है। पहली तो उन्हें पांच महीने से सैलरी नहीं मिली है।
दूसरी ये कि कई विकास खंडों में नई नियुक्तियां होने से अब उन्हें अपने भविष्य की चिंता सता रही है। तड़ीखेत के मनरेगा कर्मियों को भनक लगी कि उनके इलाके में नई नियुक्तियां की जा रही हैं। जिसके बाद वहां कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने जिला विकास अधिकार को ज्ञापन सौंप कर उनकी बकाया सैलरी देने और नई नियुक्तियों पर रोक लगाने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि कोरोना काल में मनरेगा के तहत प्रवासियों को रोजगार मुहैया करने के लिए अहम योगदान दिया गया है।
आपको बता दें कि विकासखंडों में 100 से अधिक अभियंताओ को मनरेगा के निर्माण कार्यो के लिये संविदा में रखा गया है। लेकिन इन्हें कई महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसको लेकर इन अभियंताओ ने आज सीडीओ कार्यालय में जाकर अपनी गुहार लगाई और कहा कि अगर उनका वेतन का भुगतान नही किया गया तो वो जनपद के सभी विकासखंडों में आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.