उत्तराखंड में रोडवेज विभाग ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। रक्षाबंधन पर प्रदेश में महिलाएं रोडवेज बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी।
इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि रक्षाबंधन पर रोडवेज कई सालों से महिलाओं को मुफ्त यात्रा का तोहफा देती आई है। इस बार लॉकडाउन की वजह से रोडवेज की भी आर्थित स्थिति काफी खराब है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि शायद इस मुफ्त यात्रा का तोहफा नहीं दिया जाएगा, लेकिन काफी विचार विमर्श के बा अधिकारियों ने इस बार भी महिलाओं को तोहफा दिया है ताकि ताकि बहनें अपने भाइयों के घर जाकर त्यौहार मना सकें।
सचिव परिवहन शैलेश बगौली ने इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर करते हुए निगम के प्रबंध निदेशक को कार्यवाही करने के लिए कहा है। यात्रा के दौरान महिलाओं से बसों में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इसका पूरा खर्च शासन वहन करेगा। बता दें कि रक्षाबंधन और बकरीद के त्यौहार को देखते हुए प्रशासन की तरफ से इस हफ्ते शनिवार और रविवार को देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह में साप्ताहिक बंदी नहीं करने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि इन जिलों में कोरोना के केस तेजी से सामने आए हैं। इसी को देखते हुए शनिवार और रविवार को लॉकडाउन करने का फैसला किया गया था। हालांकि लॉकडाउन के नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे। लोगों का मास्क लगाना जरूरी होगा। साथ ही बाजार में दुकानों के बाहर भीड़ नहीं लगेगी। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.