उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए उत्तराकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी में आज कहीं कहीं ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों में कहीं कहीं झोंकेदार तेज हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
शनिवार को उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में कहीं कहीं ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में तेज रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
18 अप्रैल को भी उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश, बर्फबारी की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार इस समय राज्य में एक ओर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.