उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर चलेगी मेट्रो रेल, जानें क्या है पूरा प्रोजेक्ट

उत्तराखंड मेट्रो रेल दौड़ने का सपना जल्द ही पूरा होगा। मेट्रो का इंतजार कर रहे राज्य के लोगों लिए अच्छी खबर है।

ऋषिकेश में मेट्रो प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू होगा। मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण बहादराबाद से मुनिकीरेती के बीच किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने पहले चरण के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इस धनराशि को मेट्रो परियोजना की जद में आने वाली भूमि के अधिग्रहण में खर्च किया जाएगा।

इस प्रोजेक्ट के बार में उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक जीतेंद्र त्यागी ने दी है। जीतेंद्र त्यागी ने बताया कि एलआरटीएस आधारित परियोजना के कॉरीडोर की कुल लंबाई 35 किलोमीटर होगी। इस प्रोजेक्ट पर 3800 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए 50 प्रतिशत धनराशि केंद्र सरकार देगी। परियोजना का डीपीआर तैयार है। मेट्रो प्रोजेक्ट कॉरीडोर बहादराबाद से शुरू होगा, जोकि नेपालीफार्म, ऋषिकेश होते हुए मुनिकीरेती को जोड़ेगा।

राज्य कैबिनेट की मुहर के बाद डीपीआर को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उत्तराखंड में लाइट रेल ट्रांजिट सिस्टम आधारित मेट्रो रेल परियोजना पर साल 2017 से काम चल रहा है, लेकिन डीपीआर से आगे बात नहीं बढ़ पाई। इससे पहले देहरादून में मेट्रो चलाने की तैयारी थी। इस प्रोजेक्ट के लिए दो कॉरिडोर बनाए जाने थे, लेकिन बाद में परियोजना आगे नहीं बढ़ पाई। खबरों के मुताबिक, अब देहरादून को रोप-वे सेवा से जोड़ने की तैयारी चल रही है।

ऋषिकेश में चलने वाली मेट्रो का अनुमानित किराया:

मौजूदा जानकारी के मुताबिक, 0 से 2 किलोमीटर तक के लिए 13 रुपये, 2 से 6 किलोमीटर के लिए 27 रुपये और 6 किलोमीटर से ज्यादा दूरी के लिए 40 रुपये किराया तय किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.