उत्तराखंड: शिक्षा मिनिसट्रीयल कर्मचारियों की मुराद पूरी हो गई है!

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में कार्यरत मिनिसट्रीयल कर्मचारियों की प्रमोशन की मांग पूरी हो गई है। पिछले कई दिनों से प्रमोशन की मांग को लेकर आंदोलनरत एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के आगे सरकार झुक गई है।

शिक्षा महानिदेशक आर. मीनाक्षीसुंदरम की हरी झंडी के बाद अपर निदेशक-बेसिक वीएस रावत ने प्रमोशन लिस्ट जारी कर दी। जिसके मुताबिक 360 वरिष्ठ सहायकों को प्रमोट करके प्रधान सहायक बना दिया गया है। आपको बता दें कि अपनी मांगों को लेकर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के गढ़वाल मंडल में कार्यबहिष्कार चल रहा था। अब मांगें पूरी होने पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, गढ़वाल अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा, सचिव सीताराम पोखरियाल ने महानिदेशक, निदेशक आभार जताया। अच्छी बात ये कि प्रमोशन के साथ-साथ सभी कर्मचारियों की नई तैनाती भी कर दी गई है। 30 जून से अब तक शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रीयल कैडर में 800 से ज्यादा कर्मचारियों के प्रमोशन हो चुके हैं।

प्रमोशन की डिमांड पूरी होने के बाद कुछ कर्मचारियों की बीमारी के आधार पर सुगम क्षेत्रों में पोस्टिंग दी गई है। अपर निदेशक ने बताया कि ऐसे कर्मचारियों की पोस्टिंग मेडिकल के आधार पर की गई है। हालांकि आने वाले वक्त में अगर उनकी मेडिकल रिपोर्ट गलत पाई गई तो उनकी पोस्टिंग रद्द कर दी जाएगी और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि विभागीय नियमावली और तबादला ऐक्ट के अनुसार प्रथम नियुक्ति और प्रमोशन पर दुर्गम क्षेत्र में ही तैनाती दी जाती है।

इसके अलावा प्रतिनियुक्ति पर तैनात कर्मचारियों को प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है। उन्हें प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म होने पर दुर्गम में ही जाना होगा। एसोसिएशन पदाधिकारी होने के नाते हरिद्वार में तैनात विपिन कुमार को भी पद पर रहने की अवधि तक सुगम में रहने की अनुमति दी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.