प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमिका पर 50 से ज्यादा वार कर उतारा मौत के घाट! खुद फांसी पर लटक गया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मोहब्बत का ऐसा दर्दनाक अंत हुआ है, जिसे सुनकर हर कोई दहल उठा है।

लखनऊ के एक होटल से प्रेमी और प्रेमिका की लाश मिली है। प्रेमिका के शाव खून से लथपथ मिले हैं। खबरों के मुताबिक, प्रमिका के शव पर 50 से ज्यादा घाव के निशान मिले हैं। वहीं प्रेमी का शव होटल के करमे में पंखे से लटका मिला है।

ये वारदात थाना कृष्णा नगर के मूमेंट होटल की है। गुरुवार सुबह कमरा नंबर 310 में राहुल और नैन्सी का शव मिलने से होटल में हड़कंप मच गया। होटल मैनेजर के मुताबिक दोनों बुधवार दोपहर करीब 12 बजे होटल पहुंचे थे और आखिरी बार शाम 4-5 बजे खाने का आर्डर दिया था। होटल मैनेजर ने बताया कि आज (गुरुवार) सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसी। अंदर राहुल और नैन्सी का शव मिला। पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

फॉरेंसिक टीम को कमरे में खून से सना एक चम्मच और बेल्ट मिली है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने शुरूआती जांच में ये पाया है कि नैन्सी के गले में नुकीले चम्मच से 50 से ज्यादा वार किए गए। इसके साथ ही बेल्ट से बुरी तरह उसकी पिटाई भी की गई थी।

वहीं, नैन्सी के पिता के मुताबिक, दोनों साथ में पढ़ते थे। उन्होंने बताया कि राहुल एक दिन पहले उनके घर पर आया था और बहला फुसलाकर नैन्सी को अपने साथ ले गया था। उन्होंने इस संबंध में बुधवार रात को पुलिस में शिकायत भी की थी। इस बीच गुरुवार सुबह बेटी का शव होटल से बरामद किया गया।

Ram Yadav

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

7 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

7 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.