उत्तराखंड: विपक्ष का प्रवासियों को लेकर सरकार से सवाल, की ये मांग

लॉकडाउन के चौथे चरण में बड़ी तादाद में प्रवासी अपने घर लौट रहे हैं। उत्तराखंड में भी प्रवासी अपने घर में लौट रहे हैं।

अब मजदूरों के सामने सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। इसी को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर से विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने मजदूरों को हो रही परेशानी के लिए सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए पूरी व्यवस्था को विफल बताया है। गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से प्रवासी मजदूर परेशान हो रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि मजदूरों को फौरी राहत देते हुए उनके खाते में 25 हजार रुपये डाले जाएं।

गोविंद सिंह ने राज्य सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश का प्रवासी मजदूरों को लेकर कोई सरकार को कोई प्लान नहीं है। प्रवासी अपने निजी खर्चे पर घर लौट रहे हैं। जबकि सरकार ने पहले अपने खर्चे को प्रवासियों को बुलाने की बात कही थी। गोविंद सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के करीब 2 हज़ार प्रवासियों से मुलाकात की। सभी का कहना था कि वो अपने निजी खर्चे से घर पहुचे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बाहर से आए लोगों को रोजगार मुहैय्या कराना चाहिए।

हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.