उत्तराखंड के मजदूरों के लिए खुशखबरी, सरकार ने इस योजना के तहत ‘राहत’ बांटनी शुरू की

उत्तराखंड में कोरोना महामारी को लेकर जारी लॉकडाउन में राज्य सरकार श्रमिकों को एक और राहत देने जा रही है।

श्रम विभाग उत्तराखंड भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को अब राशन का किट उपलब्ध कराया जा रहा है। अल्मोड़ा जिले में गुरुवार से श्रमिकों को राशन किट बाटना शुरू कर दिया गया। इससे पहले श्रम विभाग श्रमिकों के खातों में एक-एक हजार की किश्त यानि 2 हजार रुपये उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से डाल चुका है।

सहायक श्रम आयुक्त उमेश रॉय ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग प्रभवित हुआ है। इसी को देखते हुए सरकार श्रमिक वर्ग को लगातार राहत देने की कोशिश में जुटी है। इससे पहले तात्कालिक सहायता के तौर पर विभाग ने श्रमिकों को पिछले दो महीनों के दौरान एक-एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। इसके बाद अब श्रम विभाग उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को राशन किट उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस किट में आटा, दाल, चीनी, चाय पत्ती, नमक, मसाले, साबुन और अन्य जरूरी सामान इतनी मात्रा में शामिल होगा कि महीने भर का गुजारा हो सके। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा जिले में आज से ये किट मजदूरों को बाटना शुरू कर दिया है। जिले में लगभग 10 हजार श्रमिक पंजीकृत हैं, जिन्हें ये किट दी जाएगी।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.