उत्तराखंड के नैनीताल के रामनगर में एक युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक युवक के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान हैं।
ढेला नदी बैराज के पास युवक का शव मिला है। जैसे ही लोगों ने बैराज के पास युवक के शव को देखा पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मालधन चौड़ चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक यवक के गले और चेहरे पर चोट के निशान हैं।
पुलिस ने बताया कि युवक की शिनाख्त हो गई है। पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम धर्मबीर है। धर्मबीर पीपलपड़ाव के आनंदनगर का रहने वाला था। घटना स्थल पर पुलिस को मृतक के शव के पास से तंत्र-मंत्र के सामान और युवक की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस पूरे मामले क जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कहने से मना किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.