अपने अंग्रेजी, हिंदी या फिर उर्दू में शादी का कार्ड तो छपते देखा होगा, लेकिन क्या आपने हरियाणवी में कोई शादी का कार्ड देखा है?
हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले राजन खन्ना नाम के शख्स ने हरियाणवी में अपनी शादी का कार्ड छपवाया है। राजन की 18 नवंबर को शादी है। वो कहते हैं कि उन्हें अपनी बोली से बेहद प्यार है। यही वजह है कि उन्होंने शादी के कार्ड को हरियाणवी में छपवाया है। राजन ने बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया, ताकि हरियाणा के लोग हरियाणवी बोली को न भूलें।
राजन ने ये भी बताया कि जिस प्रिंटिंग प्रेस से उन्होंने ये कार्ड छपवाया है उस प्रिंटिंग प्रेस से पहली बार हरियाणवी में शादी का कार्ड छपा है। राजन के पिता ने कहा कि उनका बेटा चाहता था कि उसकी शादी का कार्ड हरियाणवी में छपे। यही वजह है कि शादी के कार्ड को हरियाणवी में छपवाया गया।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.