फोटो: सोशल मीडिया
नैनीताल के हल्द्वानी के राजपुरा इलाके में दो पड़ोसियों में बहुत ही छोटी सी बात पर जमकर मारपीट हुई।
इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से वार किया। एक पड़ोसी की बिल्ली ने दूसरे की मुर्गी खा ली। इसी के बाद पहले दोनों में कहासुनी हुई, धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। मारपीट की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। साथ ही शांति भंग करने के मामले में दोनों पक्षों की 4 महिलाओं का चालान किया है।
पुलिस ने चारों महिलाओं को एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां एसडीएम ने चारों महिलाओं को जमानत पर रिहा कर दिया। बताया जा रहा है कि राजपुरा इलाके में नाले के पास रानी देवी का परिवार रहता है। रानी देवी का पालतू बिल्ली पड़ोस की रहने वाली पूजा की मुर्गी को मारकर खा गई, जिसके बाद दोनों परिवार आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.