नैनीताल: कौन हैं हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस राघवेंद्र सिंह चौहान?

जस्टिस राघवेंद्र सिंह चौहान को उत्तराखंड हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाया गया है।

तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राघवेंद्र सिंह चौहान को नैनीताल हाईकोर्टा का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने की है। जुलाई में चीफ जस्टिस रमेश रंगनाथन के रिटायर होने के बाद वरिष्ठ न्यायमूर्ति रवि मलिमठ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। तेलंगाना हाईकोर्ट में अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में चीफ जस्टिस चौहान ने जस्टिस सिस्टम में काफी सुधार किया है।

जस्टिस चौहान ने राजस्थान हाईकोर्ट से जून 2005 में एक जज के रूप में अपना सफर शुरू किया था। मार्च 2015 में कर्नाटक उच्च न्यायालय में ट्रांसफर कर दिया गया था। वो एक वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में तेलंगाना उच्च न्यायालय में आए। अप्रैल 2019 में चीफ जस्टिस बन गए। सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश के बाद विधि एवं न्‍याय मंत्रालय की ओर से नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जाएगी। कोविड -19 प्रबंधन और सार्वजनिक स्वास्थ्य मामलों और झीलों के प्रबंधन जैसे प्रमुख मुद्दों को व्यवस्थित करने से उन्हें काफी तारीफ मिली। उन्होंने महामारी और प्रवासी श्रमिकों के बारे में नौकरशाहों और राज्य प्रशासन को संवेदनशील बना दिया। लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों के लिए एक सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने में उनके प्रयास की सराहना की गई।

उधर नैनीताल हाईकोर्ट के सीनियर जज सुधांशु धूलिया को गुवाहाटी हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। न्यायाधीश सुधांशु धूलिया का जन्म 10 अगस्त 1960 को देहरादून में हुआ और उनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा भी देहरादून से हुई। सुधांशु धूलिया ने 1986 में एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की और इलाहाबाद हाईकोर्ट से वकालत शुरू की।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.