नैनीताल के हल्द्वानी के मोटाहल्टू इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मजदूरों की बस्ती में भीषण आग लग गई।
जिसमें करीब 200 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरे इलाके में धुएं का गुबार भर गया। बताया जा रहा है कि पहल किसी एक झोपड़ी में आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद 200 झोपड़ियां जलने लगी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद उन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ियां जल कर राख हो गई थीं।
राहत की बात ये रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बता दें कि मोटाहल्दू क्षेत्र हल्द्वानी शहर से सटा हुआ इलाका है। नदी किनारे बनी इन झोपड़ियों में खनन कार्य में लगे मजदूर रहते थे। झोपड़ियां जल जाने की वजह से अब इनके पास रहने का ठिकाना नहीं रहा। राजस्व विभाग और वन विभाग के अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। झोपड़ियों में आग कैसे लगी, इसकी भी जांच की जा रही है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.