हल्द्वनी से एक साल पहले गायब हुई लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस को लड़की यूपी के बरेली में मिली है। पुलिस को लड़की के साथ एक बच्ची भी मिली है। लड़की ने छह दिन पहले ही बच्ची को जन्म दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने उसके प्रेमी को भी गिरप्तार कर लिया है। बता दें कि प्रेमी लड़की को अगवा करके ले गया था और वो लड़की को पुलिस ने आरोपी के घर से ही बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक बरेली के गिरधरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले पिता ने मुखानी थाने में 11 नवंबर 2019 को अपनी बेटी का अपहरण होने की शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर में उन्होंने बताया था कि उनकी 17 साल की बेटी हरिपुर नायक में रहती थी। किशोरी का कहीं पता नहीं चलने पर एसएसपी ने स्माइल टीम को उसे ढूंढने की जानकारी दी। जिसके बाद टीम में शामिल उपनिरीक्षक प्रेमा कोरंगा, सिपाही हरजीत और रिजवान ने किशोरी का पता लगाया।
उन्होंने बरेली के आंवला सिरोली निवासी प्रेमनंदन के घर से किशोरी को बरामद किया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। किशोरी को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.