उधम सिंह नगर की एक महिला ने दुनियावालों के लिए मिसाल पेश की है।
बाजपुर की रहने वाली हेमा देवी ने अपना शरीर दान किया है। उनकी मौते के बाद मुरादाबाद के तीर्थकर महावीर यूनिवर्सिटी से आई मेडिकल टीम को परिजनों ने उनका पार्थिव शरीर सौंपा। आपको बता दें कि हेमा देवी ने मरणोपरांत देह दान की करनी इच्छा जताई थी। 80 साल की हेमा देवी की कुछ दिन पहले ही मौत हुई थी।
मौत से काफी पहले ही उन्होंने अपने देहदान का फॉर्म भर दिया था। 80 साल की हेमा देवी डेरा सच्चा सौदा से जुड़ी हुई थीं और भौना कॉलोनी में अपनी बेटी पार्वती के यहां रहती थीं। शव को एंबुलेंस में रखने से पहले हेमा की बेटी और दूसरी महिलाओं ने उनकी पार्थिव देह को कंधा देकर एक नई मिसाल कायम की।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.