नैनीताल हाईकोर्ट में A5 पेपर साइज की जगह A4 पेपर पर याचिका दायर की जाएगी।
नैनीताल हाईकोर्ट में अब याचिका दायर करने का नियम बदल गया है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी ने अधिसूचना और नियमावली भी जारी कर दी गई है। जिसके मुताबाक अब याचिका A4 साइज के कागज पर याचिका दायर की जाएंगी। याचिकाकर्ता के वकील पेपर पर दोनों तरफ अपनी बात लिख सकेंगे।
दरअसल एक मामले की सुनवाई के दौरान पेपर की बर्बादी रोकने और पर्यावरण को बचाने के लिए हाईकोर्ट के जज लोकपाल सिंह की एकल पीठ ने ये आदेश जारी किया। साथ ही हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को मामले का संज्ञान लेने के निर्देश दिए थे। आपको बता दे कि अब तक हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए A5 साइज के कागज यानि लीगल पेपर पर याचिका दायर की जाती थीं।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.