नैनीताल: कोरोना रिपोर्ट देने के नाम पर बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा!

नैनीताल के रामनगर में कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट देने के नाम पर बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है।

अमर उजाला की वेबसाइट की मुताबिक सेना भर्ती में जाने वाले युवाओं से रामनगर अस्पताल के कर्मचारियों ने पांच-पांच सौ रुपये लेकर उन्हें कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट थमा दी। यही नहीं रिपोर्ट में कोरोना के नोडल अधिकारी के दस्तखत और मुहर भी फर्जी है। आपको बता दें कि पीरूमदारा क्षेत्र स्थित यूथ फाउंडेशन कैंप में सेना भर्ती के लिए निशुल्क ट्रेनिंग दी जाती है। 28 दिसंबर को लगभग 100 से अधिक युवाओं को सेना भर्ती के लिए कोटद्वार जाना था।

कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक सभी अभ्यर्थियों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी था। कोविड जांच के लिए युवा करीब एक हफ्ते पहले रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां अस्पताल कर्मचारियों ने बिना जांच किए उन्हें रैपिड एंटीजन टेस्ट की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट दे दी। छात्रों का आरोप है कि अस्पताल कर्मचारियों ने हर छात्र 500 रुपये लिए। रिपोर्ट के फर्जी होने के शक पर युवाओं ने अपने ट्रेनर मंगल सिंह को इसकी जानकारी दी।

ट्रेनर ने बीजेपी नेता गणेश रावत से संपर्क किया और अस्पताल पहुंचकर पीपीपी मोड के अधिकारियों से बात की। युवाओं को दी गईं रिपोर्टों को देखने के बाद कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि रिपोर्ट फर्जी हैं और इनमें लगी मुहर भी फर्जी है।

फर्जीवाड़े को लेकर रामनगर अस्पताल के प्रबंधक राकेश बाटर ने कोतवाली में अस्पताल में काम करने वाले लैब कर्मचारी प्रशांत भदूरी के खिलाफ तहरीर सौंपी है। एसएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी लैब कर्मचारी के खिलाफ कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बनाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.