उत्तराखंड स्पेशल: अगर घूमने के शौकीन हैं तो पहाड़ों की इन जगहों पर आपको जरूर जाना चाहिये

उत्तराखंड को उत्तर भारत का स्विट्जरलैंड कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

कुछ पल शांति से बिताने के लिए लाखों पर्यटक यहां हर साल आते हैं। अगर आप उत्तराखंड के पहाड़ों के बीच घूमना चाहते हैं और यहां आने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम वो जगह बताते हैं जहां आप अपनों के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं।

लंढौर: ये जगह मसूरी से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर है। आप चाहें तो यहां किसी होटल में रुक सकते हैं, या फिर मसरी मे किसी होटल मे रुक सकते हैं और वहं से यहां घूमने जा सकते हैं। कुछ वक्त बिल्कुल अलग बिताने के लिए कपल्स के लिये ये जगह बहुत अच्छी है।

चमोली: चीन की सीमा पर बसा देश का आखिरीजिला लोगों को बहुत पसंद आता है। आप शांति चाहते हैं या एडवेंचर दोनों के लिए ये जगह बहुत अच्छी है। यहां आकर आप ट्रेकिंग, फटॉग्रफी, स्कीइंग कर सकते हैं। सबसे नजदीक हवाई अड्डा जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है। रेलवे स्टेशन की बात करें तो ऋषिकेश सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन है। यहां आप 3-4 दिन बहुत आराम से बिता सकते हैं।

अल्मोड़ा:  वैसे तो ये जगह गर्मियों में घूमने के लिहाज से बेस्ट है, लेकिन आप ठंड के मौसम में भी यहां जाकर मौज-मस्ती कर सकते हैं। भीड़-भाड़ से अलग हटकर आप यहां एकदम शांत वातावरण को महसूस करेंगे। रोमांटिक कपल्स, अकेले यात्रा करने वाले लोगों के लिए एकदम पर्फेक्ट चॉइस है। अगर आपको किनारों को देखना पसंद है तो आपको इस जगह पर एक बार जरूर आना चाहिये।

मुनस्यारी: ये शहर बाइक राइडर्स के लिए है। यहां के घुमावदार रास्तों पर बाइक चलाना किसी जन्नत से कम नहीं है। थोड़ा वक्त अकेले बिताने और खुद से बातें करने के लिए ये जगह बहुत अच्छी है। जुलाई से नवंबर के बीच वक्त इस जगह आना सबसे बढ़िया रहता है।

चकराता: इस जगह पर पहाड़ों की खूबसूरती निहारने ही बनती है। पहाड़ों पर बने छोटे-छोटे घरों को देखकर आप अच्छा महसूस करेंगे। आप अकेले जाएं या दोस्तों के साथ या फिर पार्टनर के साथ, सभी के लिए ही ये जगह अच्छी है। यहां किसी भी मौसम में जाया जा सकता है।

चोपता: इस जगह के बारे में कम लोग ही जानते हैं। इस जगह की ऊंचाई समुद्र तल लगभग 2700 मीटर है। फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए अपने एल्बम में प्राकृतिक दृश्यों को सहजने के लिहाज से ये जगह सबसे अच्छी है। यहां फटॉग्रफी के अलावा अडवेंचर भी करने का मौका मिलता है। यहां घूमने के लिए दिसंबर से फरवरी का वक्त सबसे ठीक है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

6 hours ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

6 hours ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

1 month ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

1 month ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

1 month ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

1 month ago

This website uses cookies.