उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी

उत्तराखंड के नैनीताल के रामनगर के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में घूमने आने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में आने वाले सैलानी अब गेंडे का भी दीदार कर सकेंगे। दरअसल जिम कॉर्बेट पार्क में 10 गेंडे लाने की तैयारी चल रही है। गेंडों को लाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। गेंडों को असम और बंगाल से लाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड: राशन कार्ड पर सरकारी गल्ले से हर महीने अनाज नहीं लिया तो होगा ये नुकसान

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई वन्यजीव बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगई है। बैठक में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गेंडे लाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से सरकार ने ये फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से जिम कॉर्बेट पार्क आने वाले सैलानी बाघों के साथ गेंडे का भी दीदार कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: उत्तरांखड: किसानों के आने वाले हैं ‘अच्छे दिन’, मोदी सरकार का ‘प्लान’ लागू करेगी प्रदेश सरकार!

बताया जा रहा है कि सरकार को इस प्रोजेक्ट पर करीब 4 करोड़ का खर्चा आएगा।  इस बैठक में राजाजी नेशनल पार्क में जंगली कुत्ते लाए जाने का भी फैसला लिया गया। वन्यजीव बोर्ड की इस अहम बैठक में प्रदेश में बंदरों को पीड़क जंतु घोषित करने का भी फैसला लिया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.