महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने बताया, आखिर क्यों उन्हें सीएम पद से देना पड़ा इस्तीफा

महाराष्ट्र में महज तीन दिन के अंदर बीजेपी की सरकार गिर गई है। मुंबई में राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर देवेंद्र फडणीस ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंपने से पहले देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आखिरकार विधानसभा में बहुमत परीक्षण से पहले उन्हें क्यों इस्तीफा देना पड़ा। मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अजित पवार के भरोसे बीजेपी ने सरकार बनाया था। लेकिन अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया। ऐसे में उनके पास विधायकों की संख्या नहीं थी।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अजित पवार मुझसे मिलने आए थे। उन्होंने बताया कि अब उनके लिए सरकार में रहना अब मुश्किल है। फडणवीस ने कहा कि इसके बाद अजित पवार ने अपना इस्तीफा मुझे सौंप दिया। उहोंने कहा कि अजित पवार से इस्तीफे के बाद हमारे लिए विधायकों की संख्या जुटाना मुश्किल था।

सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ नहीं आने पर फडणवीस ने उसकी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीजेपी और शिवसेना गठबंधन को जनता ने बहुमत दिया था। लेकिन बहुमत मिलने के बाद शिवसेना ने सीएम पद के मुद्दे पर सरकार बनाने से अपना हाथ खींच लिया। फडणवीस ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना के बीच सीएम पद को लेकर ढाई-ढाई साल के समझौते पर कभी मुहर नहीं लगी थी, लेकिन चुनाव बाद शिवसेना ने पाला बदल लिया और कहा कि जो उन्हें सीएम की कुर्सी देगा उन्हें वो समर्थन देंगे।

फडणवीस के इस्तीफे से पहले मंगलवार को पूरे दिन महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज रही। सोमवार को कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के विधायकों के मीडिया के सामने परेड का असर बीजेपी पर साफ दिख रहा था। बीजेपी को इस बात का अंदाजा हो गया था कि अगर वह विधानसभा के पटल पर बहुमत परीक्षण के लिए जाती है तो उसकी फजीहत हो सकती है। ऐसे में जैसे ही अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दिया। इस बात की अटकलें तेज हो गईं जल्द ही देवेंद्र फडणवीस भी इस्तीफा दे सकते हैं। शाम होते-होते खबर आई की देवेंद्र फडणवीस प्रेस को संबोधित करेंगे। प्रेस से बात करते ही फडणवीस ने इस्तीफे का ऐलान किया और इसके बाद राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.