उत्तराखंड: सड़क हादसे में 12वीं क्लास के छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार का एकलौता बेटा चला गया

उत्तराखंड के जजफार्म में सड़क हादसे से कोहराम मच गया है। 12वीं क्लास में पढ़ने वाले भावेश नाम के छात्र की मौत हो गई है। भावेश अपने मां-बाप का एकलौता बेटा था।

छात्र की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि छात्र ट्यूशन पढ़ने के बाद स्कूटी से घर लौट रहा था। इसी दौरान देवलचौड़ से महर्षि रोड पर टैम्पो ने जोरदार टक्कर मार दी। छात्र को इलाज के लिए एसटीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज मनवर सिंह बिष्ट ने बताया कि हादसे के बाद टैम्पो चालक भावेश को लेकर एसटीएच पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने जब मृत घोषित किया तो वो मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन और अन्य लोग भी पहुंच गए।

छात्र भावेश के पिता का नाम अनुपम गुप्ता है। अनुपम एक सांध्य दैनिक समाचार पत्र निकालते हैं। भावेश डीएवी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। स्कूटी से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। भावेश अपने परिवार का एकलौता बेटा था, उससे छोटी बहन। वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच कर रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.