नैनीताल: कमरे से लड़के का सामान लेकर भाग गई लड़की, फिर भी लड़के ने दिखाया बड़ा दिल

नैनीताल में सामान चोरी का बहुत ही अजीब मामला सामने आया है।

यहां मल्लीताल चार्टन लॉज इलाके में किराये के कमरे से युवक का सामान लेकर एक युवती फरार हो गई। दरअसल अनुसार खटीमा की रहने वाला एक मेडिकल छात्र ने नैनीताल में किराये पर कमरा लेने के लिए कुछ दिन पहले एक परिचित युवती से संपर्क किया। लड़की ने कहा कि वो अपना कमर छोड़ रही है। वो चाहे तो उसे किराये पर ले सकता है।

इसके बाद युवक अपना सामान लेकर नैनीताल पहुंच गया। लड़की ने कमरा खाली करने के लिए दो दिन का वक्त मांगा। युवती की बात मानते हुए युवक अपना सामान उसी कमरे में छोड़कर हल्द्वानी चला गया। इस दौरान युवती ने दो दिनों में अपना सारा सामान शिफ्ट कर दिया। दो दिन बाद युवक जब कमरे में पहुंचा तो वहां रखा हुआ उसका इंडक्शन, बर्तन और एक बैग नहीं मिला। इसके बाद लड़के ने जब इस बाबत फोन कर लड़की से जानकारी मांगी तो वो अंजान बन गई और बहाने बनाने लगी।

इसके बाद युवक ने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के बाद पुलिस ने जब लड़की को बुलाकर पूछताछ की तो पहले उसने चोरी से इनकार कर लिया, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने चोरी का सामान भी आरोपी के पास से बरमद कर लिया। इतना सब होने के बाद भी युवक ने बड़ा दिला दिखाया। उसने पुलिस से लड़की के खिलाफ आगे कोई कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़की को छोड़ दिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.