हल्द्वानी के रापुरा इलाके में होली खेलने के बाद युवक नहाने के लिए बाथरूम गया। जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई।
नैनीताल के हलद्वानी में होली के दिन दर्दनाक हादसा हुआ है। राजपुरा क्षेत्र में होली पर एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। होली के मौके पर एक लड़के की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद से ही परिवार में मातम छाया हुआ है। लड़के का नाम ऋतिक कश्यप बताया जा रहा है और उसकी उम्र 17 साल थी। ऋतिक होली खेलने के बाद नहाने के लिए बाथरूम में गया और पानी के लिए मोटर चलाया। इसी दौरान उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। काफी देर गुजरने के बाद भी जब वो बाहर नहीं निकला तो घरवाले बाथरूम में घुसे जहां देखा तो वो अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.