Categories: DehradunNews

Uttarakhand News: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी सौगात, कई व‍िकास कार्यों को दी मंजूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को सौगात दी है।

सीएम धामी ने ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विकासखंड मूनाकोट के जुलपाता से भटेड़ी तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 29.97 लाख रुपये, भटेड़ी से सिरोड़ी तक संपर्क मार्ग के लिए 44.42 लाख रुपये तथा मडसौन से डुगराकोट इंटर कॉलेज तक संपर्क मार्ग हेतु 17.94 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम सभा बार्मों से हाई स्कूल तक आंतरिक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए भी 23.50 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पिथौरागढ़ की चार आंतरिक संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए 1.16 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी ।

मुख्यमंत्री धामी ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र राजपुर के अंतर्गत अशासकीय डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून के बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन के निर्माण कार्यों हेतु आवश्यक उपकरण एवं सिंथेटिक टर्फ सहित प्रकाश व्यवस्था एवं फाल्स सीलिंग लगाए जाने के लिए 19.18 लाख रुपये की मंजूरी दी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

6 days ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

7 days ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

7 days ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.