उत्तराखंड: फिर से शुरू हुई चारधाम यात्रा, टूटी सड़कों की मरम्मत कर रही सरकार

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र हाल ही में खत्म हुआ। इसके बाद बुधवार को राज्य के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने सड़क एवं परिवहन से जुड़ी अहम जानकारी दी। उन्होंने उत्तराखंड में हुए सड़क निर्माण के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया है कि उत्तराखंड बनने के बाद मार्च 2024 तक राज्य में कुल 33,512 किमी सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 171 किमी नई सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि मार्च 2025 तक लोक निर्माण विभाग के अधीन सड़कों की लम्बाई 33,683 किमी हो जाएगी। उत्तराखंड में आई आपदा को देखते हुए वर्तमान में 187 सड़कें बंद हैं, जिनमें से 18 सड़कें खोल दी गई हैं तथा क्षतिग्रस्त सड़कों को खोलने के लिए 151 जेसीबी मशीन लगातार कार्य कर रही है। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कर सड़कें खोलने के पश्चात चारधाम यात्रा पुनः प्रारम्भ कर दी जाएगी।

केदारघाटी में 31 जुलाई को आई आपदा में क्षतिग्रस्त हुए केदारनाथ पैदल मार्ग और हाईवे के पुनर्निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की आवाजाही शुरू होने के अगले दिन करीब 300 तीर्थयात्रियों का जत्था सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए पैदल रवाना किया गया।

पिछले 27 दिनों में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों को पैदल भेजा गया है। अभी तक मार्ग पर संभावित खतरों को देखते हुए इक्का-दुक्का तीर्थयात्री ही जा रहे थे। वहीं, चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में 15 सितंबर से केदारनाथ धाम के लिए पूर्ण हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो जाएगी। मानसून सीजन के दौरान खराब मौसम के कारण सात कंपनियों ने हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन बंद कर दिया था।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

4 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.