उत्तराखंड के खटीमा में तालाब में डूबने से 13 साल के दो छात्रों की मौत, इलाके में पसरा मातम

उत्तराखंड के खटीमा में उस वक्त मातम पसर गया जब सरकारी फार्म स्थित मत्स्य विभाग के तालाब में डूबने से 13 साल के दो छात्रों की मौत हो गई।

दोनों ही छात्र अलक्ष्या स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ते थे। खबरों के मुताबिक, दोनों छात्र सुबह करीब 6 बजे घूमने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान दोनों फार्म का गेट लांघकर अंदर घुसे और तालाब में डूब गए। सोमवार सुबह करीब 8 बजे दोनों छात्रों के शवों को कर्मचारियों ने तलाब में तैरते देखा। कर्मचारियों ने इस बात की सूचना मत्स्य विभाग के निरीक्षक और पुलिस को दी।

मत्स्य विभाग की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला। एक किशोर की पहचान शिव मंदिर के पास कंजाबाग निवासी 13 साल निखिल पुत्र धन सिंह बोरा और दूसरे की पड़ोस के ही 13 साल दीपक गिरि पुत्र अर्जुन गिरि के रूप में हुई।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर हुआ बड़ा हादसा, केदारनाथ में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, सवार थे 6 यात्री

सरकारी अस्पताल में दोनों का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि दोनों छात्रों की मौत डूबने से हुई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों छात्रों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। एक साथ दो छात्रों की मौत से उनके परिवार समेत पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

newsnukkad18

Recent Posts

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

23 hours ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

3 days ago

देहरादून: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में हिस्ट्रीशीटर समेत चार गिरफ्तार

उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय…

3 days ago

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर पति को किया बरी, कहा- ‘संदेह सबूत नहीं होता’

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खुदकुशी से जुड़े एक पुराने आपराधिक मामले में ने अहम टिप्पणी करते…

3 days ago

This website uses cookies.