उत्तराखंड: कोरोना का कहर! उत्तरकाशी में 70 साल के बुजुर्ग की अस्पताल में मौत

उत्तराखंड में कोरोना वायरस का कहर जारी है। हर दिन राज्य में कोरोना के दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं। उत्तरकाशी में भी अब तक कोरोना के कई संक्रमित सामने आ चुके हैं।

उत्तरकाशी के कोरोना सेंटर में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। 70 साल के बुजुर्ग जोशियाड़ा के रहने वाले थे। बीते मंगलवार को बुजुर्ग को कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाज बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। कोविड सेंटर प्रभारी डॉ. विपुल विश्वास ने इसकी पुष्टि की है।

उत्तरकाशी कोरोना प्रभावित जिलों में 6ठें स्थान पर है। उत्तरकाशी में अब तक कोरोना के 697 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 184 मामले सक्रिय हैं। वहीं, इलाज के बाद 510 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। जिले में कोरोना की चपेट में आकर अब तक दो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

बात करें प्रदेश की तो प्रदेश में कोरोना के अब तक 16,014 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 4,545 मामले सक्रिय हैं। वहीं, इलाज के बाद अब तक 11,201 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 213 लोगों की मौत हो चुकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.