उत्तराखंड: गुड़गांव से अल्मोड़ा लौटा युवक मिला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

बाहरी राज्यों से उत्तराखंड लौट रहे लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने की तादाद लगातार बढ़ रही है। हाल ही में हरियाणा के गुड़गांव से अल्मोड़ा लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है।

युवक की उम्र 27 साल बताई जा रही है। एसटीएच के वायरोलॉजी लैब में उसका सैंपल भेजा गया था। रिपोर्ट आने पर पता चला कि युवक कोरोना पॉजिटिव है। इसके बाद युवक को एसटीएच अस्पताल में लाया गया। रिपोर्ट आने से पहले उसे रानीखेत के एक अस्पताल में क्वारंटीन किया गया था। अल्मोड़ा जिले में कोरोना का ये दूसरा पाजिटिव केस सामने आया है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजिटव की कुल संख्या 71 तक पहुंच गई है।

इससे पहले दिल्ली से देहरादून आई एक मिला भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। प्रदेश में बीते एक हफ्ते में 8 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। ये सभी  लोग बाहर के राज्यों से यहां आए हैं। आपको बताते हैं प्रदेश का कोरोना मीटर

अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 02

देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 36

हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 07

नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 11

पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 01

उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 13

बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 00

चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 00

चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 00

पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस – 00

रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00

टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00

उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00

अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 day ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.