कोरोना पॉजिटिव केस देशभर में बढ़ते ही जा रहे हैं। देश में कोरोना के शनिवार को 180 से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आए। जबिक कुल आंकड़ा 900 के पार जा चुका है।
इस वायरस से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अच्छी बात ये है कि कई लोग इसमें से ठीक भी हो चुके हैं। उत्तराखंड में भी शनिवार को कोरोना का एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है। देहरादून में दुबई से लौटा एक युवक कोरोना पॉजिटिव है। अकेले देहरादून में ये कोरोना पॉजिटिव का पांचवा मामला है।
बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा है। इसके उसके सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था। सैंपल की रिपोर्ट सामने आई है और उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। युवक को देहरादून के दून अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती कराया गया है। युवक राजधानी के सेलाकुई का रहने वाला है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.