उत्तराखंड के इस इलाके में जमीन के नीचे छिपा है प्राकृतिक गैस और तेल भंडार?

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र में जमीन के नीचे प्राकृतिक गैस और तेल भंडार होने की संभावना है।

प्राकृतिक गैस और तेल भंडार की संभावनाओं को देखते हुए ओएनजीसी की एक बड़ी टीम रवाईं घाटी और आसपास के इलाकों में सर्वेक्षण का काम में जुटी हुई है। ओएनजीसी के साथ अल्फा जिओ इंडिया लिमिटेड की टीम भी लगी हुई है। इलाके में ये टीम जगह-जगह ड्रिल कर रही है और प्राकृतिक गैस और तेल भंडार के बारे में पता लगा रही है।

प्राकृतिक गैस और तेल खोजने के अभियान में जुटी कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि उत्तराखंड की तलहटी वाले इलाकों में 2डी अवसादीय चट्टानें मौजूद हैं, जिनमें एक्सप्लोरेशन के चलते यहां हाईड्रोकार्बन और प्राकृतिक गैस और तेल पाए होने की संभावना है। यही वजह है कि ये अभियान चलाया जा रहा है।

कंपनी को इलाके में क्रूड ऑयल होने की संभावना है। इसे देखते हुए कंपनी प्रथम चरण का सर्वे कर रही है। इसके तहत हर 8 मीटर की दूरी पर शॉर्ट प्वाइंट और 20 मीटर दूरी पर 22 मीटर गहराई में रिसीवर प्वॉइंट ड्रिल किए जा रहे हैं।

कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सर्वे किया गया था। अब रवाईं घाटी से ब्रह्मखाल होते हुए ऋषिकेश तक सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस अभियान में 7 टीमें लगी हुई हैं, जिसमें 250 कर्मचारी इस कार्य में जुटे हुए हैं। कर्मचारी ने बताया कि दूसरे चरण में कंपनी की तकनीकी टीम इलाके में सर्वेक्षण करेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.