रुद्रप्रयाग में मंगलवार को मौसम बरपाएगा कहर, इन जिलों में भी जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाली जगहों पर भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों फिर बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने ज्यादातर इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाली जगहों पर भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बर्फबारी की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। बर्फ के जमाव की वजह से फिसलन बढ़ सकती है। दूसरे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने ये साल का पहला ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि राज्य के पांच जिलों के 2500 से 3000 मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। हालांकि सात जनवरी के बाद मौसम में कुछ सुधार की उम्मीद है। मौसम केन्द्र ने पहाड़ी जिलों में 2200 मीटर से ऊपरी इलाकों में सड़कों को खुला रखने के लिए प्रशासन से विशेष इंतजाम रखने को कहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.