उत्तराखंड पंचायत चुनाव रिजल्ट: इस गांव में नई नवेली दुल्हन बनी प्रधान, एक महीने पहले हुई थी शादी

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बर पूरे प्रदेश में युवाओं का दबदबा देखने को मिला है।

जसपुर के मनोरथपुर गांव में युवा महिला प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया है। युवा हिना गांव की प्रधान बन गई हैं। खास बात ये है कि हिना अभी एक महीने पहले ही इस गांव में दुल्हन बनकर आई हैं। उनकी शादी साजिद से हुई थी। जीत के बाद गांव के लोगों ने हिना का शानदार स्वागत किया।

हिना से पहले उनकी जेठानी शहनाज गांव की प्रधान थीं। उनका कार्यकाल खत्म होने से पहले ही उन्हें डीएम ने बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद शहनाज ने हाईकोर्ट का दरवादा खटखटाया था। हाईकोर्ट से उन्हें स्टे भी मिल गया था। इसी बीच पंचायत चुनावों की घोषणा हो गई। इस बार भी गांव में महिला सीट आरिक्षत की गई थी। फिर क्या था परिवार ने हिना को चुनाव लड़ाने का फैसला किया और उहोंने जीत हासिल की।

हिना की जेठानी के पति सरफराज ने कहा कि अनहोनी से बचने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी शहनाज के साथ अपने छोटे भाई की पत्नी हिना का भी पर्चा भरवाया था। हिना ने जीत हासिल की है। गांव वालों को हिना के रूप में पढ़ी लिखी प्रधान मिली हैं। हिना ग्रेजुएट हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि वो गांव के विकास के लिए कदम उठाएंगी।

निर्वतमान प्रधान शहनाज ने देवरानी की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि गांव वालों ने उनके द्वारा कराए गए काम और इमानदारी की वजह से उनकी देवरानी को वोट देकर प्रधान बनाया है। उन्होंने गांव वालों का शुक्रिया अदा किया।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.