उत्तराखंड के कर्णप्रयाग-कुजासू मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। कुजासूधार के पास बेकाबू होकर एक कार 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में कार में सवार पांचों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा सोमवार रात करीब 8 बजे हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचाना दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन तब तक ज्यादा देर हो चुकी थी। कार में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी।
पोखरी के थानेदार नरेंद्र सिंह कोठियाल ने बताया कि मृतकों की पहचान हो गई है। उन्होंने बताया कि कार में सवार सभी पोखरी के कुजासू गांव के रहने वाले थे। कुजासू गांव के पूर्व प्रधान शिवराज सिंह राणा ने बताया कि कार मालिक सोहन सिंह खुद कार चला रहे थे। उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग कर्णप्रयाग से डेढ़ बजे कुजासू गांव के लिए निकले थे। देर शाम तक जब घर नहीं पहुंचे तो गांव वालों उनकी तलाश शुरू की।
कुजासूधार में खाई की ओर कार के टायर के निशान मिलने के बाद गांव वालों को अनहोनी की आशंका हुई। बाद में जब गांव वालों ने खाई की ओर देखा तो उन्हें कार दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घटनास्थल पर पहुंचे तब पता चला की जिनकी उन्हें तलाश ग्रामीण कर रहे थे ये वही है। हादसे के बाद गांव में मतम पसर गया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.