उत्तराखंड पंचायत चुनाव रिजल्ट: इस गांव में चाय बेचने वाला बना प्रधान, प्रेरणादयक है चाय वाले की कहानी

उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में युवाओं ने बाजी मारी है। ज्यादातर जगहों पर युवा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

डीडीहाट विकासखंड के अणा गांव में एक चाय बेचने वाला युवा प्रधान बना है। अन्ना कांग्रेस भवन में चाय बेचते हैं। अन्ना की इस कामयाबी से कांग्रेसी फूले नहीं समा रहे हैं। पूरे इलाक में इस खास चाय वाले की चर्चा हो रही है। चाय से प्रधान तक अन्ना का सफर बेहद रोचक रहा है। चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अन्ना ने कहा कि वो गांव की सूरत बदलने की वो पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव के विकास पर वो ध्यान देंगे। अन्ना ने कहा कि आगे भी वो कांग्रेस से जुड़े रहेंगे।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुद को चाय वाला कहने में गर्व महसूस करते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बतौर चाय वाले के रूप में नरेंद्र मोदी को जनता के समने रखा था। इसका बीजेपी को जबरदस्त फयदा मिला था। नतीजा ये हुआ था कि बीजेपी चुनाव जीत गई थी।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड पंचायत चुनाव रिजल्ट: इस गांव में नई नवेली दुल्हन बनी प्रधान, एक हमीने पहले हुई थी शादी

अब उत्तराखंड पंचायत चुनाव में कांग्रेस मुख्यालय में चाय बेचने वाले अन्ना की जीत से काग्रेंस के नेता और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अन्ना कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं। ग्राम प्रधान के चुनाव के दौरान अन्ना बीच-बीच में छुट्टी लेकर भी जाया करते थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.